बारिश और तेज हवा से मौसम हुआ सुहाना

दिघवारा : कार्तिक महीने में भी तापमान में वृद्धि के कारण गर्मी से परेशान लोगों को अब मौसम ने थोड़ी राहत दी है. मंगलवार की रात्रि हुई बारिश व बुधवार की सुबह तेज हवा के कारण दिघवारा प्रखंड अधीन क्षेत्रों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और हर किसी को गर्मी से निजात मिली. […]

दिघवारा : कार्तिक महीने में भी तापमान में वृद्धि के कारण गर्मी से परेशान लोगों को अब मौसम ने थोड़ी राहत दी है. मंगलवार की रात्रि हुई बारिश व बुधवार की सुबह तेज हवा के कारण दिघवारा प्रखंड अधीन क्षेत्रों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और हर किसी को गर्मी से निजात मिली.
मौसम के अचानक बदले मिजाज की चर्चा हर जुबान पर भी सुनने को मिली. पारा 26 से 28 डिग्री के आसपास दिखा. तेज हवा के कारण लोगों ने मौसम का खूब आनंद लिया, वहीं स्कूल, कॉलेज व कोचिंग जाने वाले विद्यार्थियों को भी गर्मी ने खासा परेशान नहीं किया. घरेलू कार्यों को करने में भी महिलाओं को भी कोई दिक्कत नहीं हुई और वे लोग भी किचेन में मस्ती के साथ व्यंजनों को बनाने में व्यस्त दिखीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >