मतदाता सूची में दावा-आपत्ति 14 व 21 को

छपरा (सदर) : मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान दिवस के तहत आज सभी पंचायतों व निकायों में बैठक आयोजित की जायेगी, जिसमें मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न त्रुटियों का ब्योरा तैयार किया जायेगा. निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन ने संबंधित जवाबदेही तय की है. वहीं 14 तथा 21 अक्तूबर तक दावा एवं […]

छपरा (सदर) : मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान दिवस के तहत आज सभी पंचायतों व निकायों में बैठक आयोजित की जायेगी, जिसमें मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न त्रुटियों का ब्योरा तैयार किया जायेगा. निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन ने संबंधित जवाबदेही तय की है.

वहीं 14 तथा 21 अक्तूबर तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के लिए सभी ढाई हजार मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश जिला प्रशासन ने दिया है, जिससे नये मतदाताओं का नाम जोड़ने के साथ-साथ मतदाता सूची की त्रुटियों का भी निष्पादन किया जाये. जिला प्रशासन ने सारण जिले में 64 थर्ड जेंडर के मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करने का भी निर्देश दिया है.
सारण, सीवान, गोपालगंज में प्रेक्षक सह आयुक्त करेंगे बैठक, औचक निरीक्षण : संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में प्रेक्षक सह आयुक्त सारण प्रमंडल नर्मदेश्वर लाल सारण, सीवान, गोपालगंज में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व आम जनता के साथ बैठक तथा मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे.
इसके लिये संभावित तिथि 16 तथा 17 अक्तूबर निर्धारित की गयी है. इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सारण प्रमंडल केके पाठक ने तीनों जिले के डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र देकर क्षेत्र भ्रमण के रूट के आस-पास स्थापित मतदान केंद्रों तथा बीएलओ का विवरण भी उपलब्ध कराने की जरूरत जतायी है. जिससे संक्षिप्त मतदाता पुर्नरीक्षण कार्यक्रम आसानी से संपन्न हो सके.
थर्ड जेंडर मतदाताओं के भौतिक सत्यापन का डीएम ने दिया निर्देश
10 जनवरी तक चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण
आयुक्त भी करेंगे अलग-अलग बैठकें और बूथों का औचक निरीक्षण
जनसंख्या अनुपात: प्रति एक हजार पुरुष पर 954 महिलाएं
सारण जिले में भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में चार अक्तूबर से 10 जनवरी, 2018 तक चलने वाले विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में महिला-पुरुष जनसंख्या अनुपात प्रति एक हजार पुरुष पर 954 महिलाओं का है. जो महिलाओं की मतदाता सूची में पुरुषों की अपेक्षा काफी कम भागीदारी को दर्शाता है.
निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम हरिहर प्रसाद ने सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को पत्र देकर मतदाता सूची में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर बल दिया है. सभी बीएलओ को निर्देश दिया है कि आवेदक द्वारा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नाम विलोपित करने, त्रुटि के सुधार आदि के लिए दिये जाने वाले आवेदन के बदले आवेदक को एक पावती रसीद अवश्य उपलब्ध कराएं. वहीं मतदाता सूची में नाम हटाने या विलोपित करने के लिये पहले आवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूर्ण करना जरूरी है.
एक नजर
सारण जिले में कुल मतदाताओं की संख्या-28 लाख 19 हजार 9 सौ
पुरुष मतदाताओं की संख्या-15 लाख 21 हजार 301
महिला मतदाताओं की संख्या-12 लाख 98 हजार 535
जिले में पुरुष-महिला लिंगानुपात एक हजार पुरुष पर 954 महिला
मतदाता सूची के अनुसार एक हजार पुरुष पर महिला 854
सारण जिले में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या-64

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >