विभिन्न स्थानों से शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार

मांझी/इसुआपुर : उत्तर प्रदेश से टेंपो पर शराब लादकर छपरा ले जा रहे दो शराब के धंधेबाजों के साथ टेंपोचालक को मांझी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि जय प्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान अवैध शराब से लदे टेंपो को पकड़ा गया. […]

मांझी/इसुआपुर : उत्तर प्रदेश से टेंपो पर शराब लादकर छपरा ले जा रहे दो शराब के धंधेबाजों के साथ टेंपोचालक को मांझी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि जय प्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान अवैध शराब से लदे टेंपो को पकड़ा गया. टेंपो का मोटरसाइकिल से स्कॉट कर रहे एक शराब के धंधेबाज को भी खदेड़ कर पकड़ लिया, जबकि अंधेरे का लाभ उठाते हुए एक फरार हो गया.

स्कॉट में प्रयोग होने वाले मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है. पकड़े गये चालक सहित सभी छपरा नगर थाना क्षेत्र के बताये जाते हैं. पकड़े गये धंधेबाजों में उपेंद्र गिरि का पुत्र अरविंद गिरि उर्फ जीतू गिरि,गोरख राय का पुत्र अर्जुन राय तथा राजेंद्र प्रसाद का पुत्र जितेंद्र कुमार बताये जाते हैं. टेंपो में 180 एमएल की नौ पेटी टेटरा पैक लदी हुई थी. शराब लदे टेंपो को भी जब्त कर लिया गया है. चालक के पास पुलिस ने छह हजार रुपये नकद भी बरामद की है.

पुलिस को टेंपो तथा मोटरसाइकिल मालिक का पता करने में जुट गयी है. इधर, पुलिस ने मांझी चौबाह स्थान निवासी सरल चौधरी की पत्नी उषा देवी को डेढ़ लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों मामलों में नयी उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसुआपुर संवाददाता के अनुसार, संध्या गश्ती के दौरान इसुआपुर पुलिस ने लौवां गांव के बिक्रमा राय को 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि सढ़वारा बाजार के पास पुलिस की गाड़ी को देखते ही धंधेबाज भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया.

उसके मोटरसाइकिल की डिक्की से होम डिलिवरी के लिए रखी विदेशी शराब बरामद की गयी है. मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >