लॉटरी के धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस ने की छापेमारी

एक धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीस हजार रुपये जब्त छपरा(सारण) : पुलिस ने बुधवार को लॉटरी के धंधेबाजों के खिलाफ बुधवार को शहर में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने एक ने एक लॉटरी के धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाज के पास से पुलिस ने 30 हजार रुपये भी बरामद […]

एक धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीस हजार रुपये जब्त

छपरा(सारण) : पुलिस ने बुधवार को लॉटरी के धंधेबाजों के खिलाफ बुधवार को शहर में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने एक ने एक लॉटरी के धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाज के पास से पुलिस ने 30 हजार रुपये भी बरामद किया. इस संबंध में लॉटरी के धंधेबाज के खिलाफ बंगाल गैंबलिंग एक्ट तथा जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि जुआ तथा लॉटरी, सट्टा व तीन तसिया गिरोह के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.
इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है. पंद्रह दिनों के अंदर पुलिस ने दो दर्जन से अधिक जुआरियों, लॉटरी के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की है और जुआ के एक अड्डा को चिह्नित किया. उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आज शहर के मौना मिश्र टोली मुहल्ले के मुनेश्वर शर्मा को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 30 हजार रुपये तथा लॉटरी का कूपन बरामद किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >