दिघवाराछ : सोनपुर के राजद विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने नगर पंचायत क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित द्वितीय तल पर नवनिर्मित सामुदायिक भवन का फीता काट कर उद्घाटन किया .
इस मौके पर विधायक प्रसाद ने बताया कि यह सामुदायिक भवन स्थानीय लोगों के लिए सामाजिक सरोकार का केंद्र बनेगा, वहीं लोगों को इस सामुदायिक भवन से बहुत लाभ मिलेगा. इसके अलावा विधायक ने शीतलपुर पुरानी बाजार से पीरगंज तक सड़क निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया. मुख्य रूप से बिंदेश्वरी पासवान, मुनीर कुरैशी, शब्बीर हुसैन,नागेन्द्र राय, सुनील साह, अशोक सुमन,महेश स्वर्णकार,मो उस्मान, धर्मेंद्र साह, संतोष राय, विनोद यादव, अशोक सिंह , सूरज राम, राजीव कुमार सिंह समेत विभागीय अभियंता मौजूद थे.
