अवैध खनन करते पांच लोग गिरफ्तार

छपरा(सारण) : पुलिस ने बालू का अवैध खनन तथा अवैध ढुलाई एवं भंडारण करने वालों के खिलाफ शनिवार को व्यापक रूप से छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान बालू के खनन तथा भंडारण और ढुलाई करने में संलिप्त पांच लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने तीन मोटरबोट (नाव), लोडर और एक ट्रक को जब्त […]

छपरा(सारण) : पुलिस ने बालू का अवैध खनन तथा अवैध ढुलाई एवं भंडारण करने वालों के खिलाफ शनिवार को व्यापक रूप से छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान बालू के खनन तथा भंडारण और ढुलाई करने में संलिप्त पांच लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने तीन मोटरबोट (नाव), लोडर और एक ट्रक को जब्त कर लिया. पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि गिरफ्तार पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है और जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि डोरीगंज घाट पर बालू का अवैध खनन तथा अवैध ढुलाई एवं भंडारण करने का कार्य चल रहा है, जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें नाविक, लोडर व ट्रक-चालक शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इस मामले में ट्रक व लोडर के चालक, मालिक के साथ-साथ ट्रक व लोडर पर भी मामला चलेगा. इसी तरह तीनों मोटर बोट (नाव) के मालिकों व चालकों के साथ एक नाव पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >