सोहैल हिंगोरा मामले में एपीपी ने दिया आवेदन

छपरा(कोर्ट): गुजरात के व्यवसायी पुत्र सोहैल हिंगोरा के अपहरण मामले में अभियोजन द्वारा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अशोक कुमार गुप्ता के न्यायालय में एक आवेदन दिया गया है. अपरलोक अभियोजक रामनारायण प्रसाद ने अपने आवेदन में न्यायालय से आग्रह किया है कि गुजरात के नानी दमन पुलिस, जिसने चतुरपुर निवासी व मामले के […]

छपरा(कोर्ट): गुजरात के व्यवसायी पुत्र सोहैल हिंगोरा के अपहरण मामले में अभियोजन द्वारा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अशोक कुमार गुप्ता के न्यायालय में एक आवेदन दिया गया है. अपरलोक अभियोजक रामनारायण प्रसाद ने अपने आवेदन में न्यायालय से आग्रह किया है कि गुजरात के नानी दमन पुलिस, जिसने चतुरपुर निवासी व मामले के आरोपित रंजीत कुमार सिंह के घर से जो समान जब्त किया था, उसे वह अपने साथ लेकर गुजरात चली गयी. उक्त समान को यहां के न्यायालय में प्रस्तुत किये जाने को लेकर आदेश निर्गत किया जाये.

एपीपी प्रसाद ने पत्र में कहा है कि उन्होंने पहले सारण एसपी के माध्यम से नानी दमन एसपी को पत्र भेज जब्त मैटेरियल को भिजवाने का आग्रह किया था, जिसके जवाब में नानी दमन एसपी ने कहा था कि नानी दमन पुलिस ने सारे जब्त सामान को आरोप पत्र के साथ सेशन कोर्ट के एडीजे 13 के न्यायालय में सुपुर्द कर दिया है . इसके उपरांत एपीपी ने सारण एसपी के माध्यम से सूरत के कमिश्नर को फैक्स द्वारा आवेदन भेज कर उक्त मैटेरियल को कोर्ट में प्रस्तुत किये जाने का आग्रह किया.
सूरत के कमिश्नर ने पत्र के जवाब में कहा कि उनकी
पुलिस द्वारा उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सारे जब्त सामान को सेशन जज 13 के न्यायालय में चल रहे सत्रवाद 109/17 में प्रस्तुत किया जा चुका है , इसलिए छपरा कोर्ट द्वारा यहां के कोर्ट को पत्र भेज कर ही उक्त सामान को मंगवाया जा सकता है . उसी पत्र के आलोक में एपीपी ने न्यायालय को आवेदन दे सभी जब्त सामान को मंगवाने का आग्रह किया है. इस पत्र की प्रति सभी आरोपितों के अधिवक्ता को भी दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >