नकली सोना दे ठगी करने वाला धराया

छपरा(सारण) : आमतौर पर नकली सोना देकर लोगों को ठगने का काम आभूषण का व्यवसाय करने वाले करते हैं, लेकिन एक आभूषण व्यवसायी को ही नकली सोना देकर ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने ठगी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है. मामला नगर थाना क्षेत्र के आजाद रोड स्थित […]

छपरा(सारण) : आमतौर पर नकली सोना देकर लोगों को ठगने का काम आभूषण का व्यवसाय करने वाले करते हैं, लेकिन एक आभूषण व्यवसायी को ही नकली सोना देकर ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने ठगी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है. मामला नगर थाना क्षेत्र के आजाद रोड स्थित प्रकाश औरनामेंट्स का है. इस संबंध में आभूषण व्यवसायी वरुण प्रकाश ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि करीब बीस दिनों पहले प्रकाश औरनामेंट्स में एक वृद्ध व्यक्ति आया,

जिसने दो जोड़ा कान का झाला एवं एक अंगुठी बेंचकर सोने की चेन व मूर्ति खरीदी. वृद्ध ने पुराना आभूषण और 51 सौ रुपये नकद दिया. वृद्ध के जाने के बाद जब पुराने आभूषण को गलाया गया, तो पता चला कि वह असली नहीं है, बल्कि नकली है.

ठगी के शिकार आभूषण व्यवसायी ने अपना माथा पीट लिया. वृद्ध ने जो नाम, पता बताया था, उस नाम पते पर व्यवसायी ने जाकर पता किया, तो उसका नाम, पता फर्जी पाया गया. आभूषण व्यवसायी मनमसोस कर वापस आ गया. संयोगवश वह वृद्ध पुन: प्रकाश औरनामेंट्स में सोने की चेन खरीदने के लिए आया और चेन खरीदने के बदले उसने कान का टॉप्स बेचने की बात कही. एक बार ठगी के शिकार हो चुके दुकानदार ने वृद्ध को सोने की चेन देखने के लिए दे दिया और बाहर निकलकर नगर थाने की पुलिस को मोबाइल पर इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया. वृद्ध के पास से कान का दो जोड़ा टॉप्स बरामद किया गया,
जिसमें एक नकली तथा दूसरा सोने का पाया गया, लेकिन दोनों हू-ब-हू एक ही तरह के थे. गिरफ्तार वृद्ध उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मेहरौली गांव निवासी चांद गोविंद वर्मा का पुत्र ठाकुर सेठ वर्मा बताया जाता है, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि ठगी करने वाला व्यक्ति वृद्ध है और वह अपनी उम्र का फायदा उठाकर ठगी कर लिया. दरअसल उसे देखकर, उसके शातिर कारनामे का अंदाजा नहीं लगा सकता है.
मामला नगर थाना क्षेत्र के आजाद रोड स्थित प्रकाश औरनामेंट्स का है
आभूषण व्यवसायी ने नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >