शाहिद झगड़ा रोकने गये थे, पर मिली मौत

छपरा : भेल्दी के भीमाबांध गांव में बुधवार को पानी व कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. बीच-बचाव करने गये शाहिद अंसारी की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी गयी. शांत स्वभाव व अपने मधुर व्यवहार के लिए चर्चित मोहम्मद शाहिद अंसारी की हत्या से गांव के लोगों के साथ-साथ […]

छपरा : भेल्दी के भीमाबांध गांव में बुधवार को पानी व कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. बीच-बचाव करने गये शाहिद अंसारी की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी गयी. शांत स्वभाव व अपने मधुर व्यवहार के लिए चर्चित मोहम्मद शाहिद अंसारी की हत्या से गांव के लोगों के साथ-साथ आसपास के गांव के लोग भी स्तब्ध हैं,

जिस युवक सलामत ने अपने पड़ोस के चाचा की हत्या की उसका स्वभाव भी कुछ दिनों से बदला बदला सा था. एक वर्ष पूर्व उसने चप्पल की दुकान भेल्दी बाजार पर की थी. मगर अपने अड़ियल स्वभाव के कारण उसे दुकान बंद करनी पड़ी. शाहिद अंसारी की पत्नी सफीकन बीबी, पुत्री शैरुन खातून, शैदा खातून का रो-रो कर बुरा हाल है. हत्या की सूचना मिलते ही मढ़ौरा एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह घटनास्थल भीमाबांध पहुंचे.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, दो अभियुक्त गिरफ्तार : शाहिद अंसारी की नतिनी जमीला खातून के पति आजाद अंसारी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में आजाद ने कहा है कि जलील व सलामत के घरवालों में पानी गिराने को लेकर लड़ाई हो रही थी, तभी शाहिद अंसारी बचाव करने गये, तो सलामत व उसके घरवालों ने मिलकर इनकी हत्या कर दी. इस मामले में तीन लोग सलामत अंसारी, शाहजहां खातून व पुत्र मंजूर आलम को अभियुक्त बनाया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्त शाहजहां खातून व मंजूर को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >