प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को मारी गोली

छपरा(सारण) : फेसबुक पर दोस्ती और फिर व्हाट्सअप के रास्ते प्रेम परवान चढ़ गया. प्रेम ऐसा परवान चढ़ा कि जिला व राज्य की सीमा से बाहर प्रेमिका से मिलने प्रेमी पहुंच गया, जब प्रेमिका के परिजनों को घटना की जानकारी मिली, तो प्रेमी को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना एकमा थाना क्षेत्र के आमडाढी […]

छपरा(सारण) : फेसबुक पर दोस्ती और फिर व्हाट्सअप के रास्ते प्रेम परवान चढ़ गया. प्रेम ऐसा परवान चढ़ा कि जिला व राज्य की सीमा से बाहर प्रेमिका से मिलने प्रेमी पहुंच गया, जब प्रेमिका के परिजनों को घटना की जानकारी मिली, तो प्रेमी को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना एकमा थाना क्षेत्र के आमडाढी ढाला के पास की शनिवार की रात है.
गोली उसके पैर में लगी है. एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल युवक को सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया. घायल युवक खतरे से बाहर बताया जाता है.
वह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के चौबे छपरा गांव के निवासी लालजी यादव का अभिनव कुमार यादव बताया जाता है. हालांकि घायल युवक का कहना है कि वह अपने रिश्तेदार के घर छितौनी गांव गया था और वहां से अपने घर वापस लौट रहा था. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया. घायल युवक के अनुसार गोली मारने वालों को वह नहीं पहचानता है. घायल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है और घटना के कारणों के बारे में घायल ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजर कुमार सिंह के अनुसार घटना का कारण प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद है और पुलिस इसकी जांच कर रही है. जांच में यह बात सामने आयी है कि छितौनी गांव में घायल युवक की रिश्तेदारी है और इसके आसपास की किसी लड़की से युवक को फेसबुक-व्हाट्सअप के जरिये पहले दोस्ती हुई, फिर दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गया. घायल युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आया था और मिलकर वापस लौट रहा था , तभी उसे गोली मारकर घायल कर दिया गया. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >