धेनुकी में शराब की भट्ठी को पुलिस ने किया ध्वस्त

पानापुर : गुप्त सूचना के आधार पर पानापुर पुलिस ने धेनुकी गांव में छापेमारी कर महुआ से बनाये जा रहे शराब की एक भट्ठी को ध्वस्त कर दिया और मौके से एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष सुजीत दास के नेतृत्व में गुरुवार को संध्या गश्ती पर निकली पुलिस को सूचना […]

पानापुर : गुप्त सूचना के आधार पर पानापुर पुलिस ने धेनुकी गांव में छापेमारी कर महुआ से बनाये जा रहे शराब की एक भट्ठी को ध्वस्त कर दिया और मौके से एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष सुजीत दास के नेतृत्व में गुरुवार को संध्या गश्ती पर निकली पुलिस को सूचना मिली कि धेनुकी नट टोली में अवैध शराब निर्माण का काम धड़ल्ले से चल रहा है.

सूचना मिलते ही पुलिस ने धावा बोलकर पांच किलो महुआ का जावा और महुआ निर्मित पांच लीटर शराब बरामद की. वहीं इस धंधे में संलिप्त धंधेबाज पप्पू नट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी धंधेबाजों के धड़पकड़ के लिए अभियान चला रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >