45 दिनों तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी बिहार संपर्क क्रांति

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली दरभंगा-नयी दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन 45 दिनों तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी. इसके अलावा जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन मार्ग में परिवर्तन किया जायेगा. इस वजह से ट्रेन के परिचालन में समय पालन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. रेलवे प्रशासन […]

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली दरभंगा-नयी दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन 45 दिनों तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी. इसके अलावा जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन मार्ग में परिवर्तन किया जायेगा. इस वजह से ट्रेन के परिचालन में समय पालन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के परिचालन के लिए मार्ग परिवर्तन किये जाने की घोषणा कर दी है. इन ट्रेनों का परिचालन पांच सितंबर से 19 अक्तूबर तक परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा.

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि टूंडला स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म नंबर दो के वाशेबुल एप्रन का निर्माण कराने के लिए 45 दिनों का ब्लाॅक लिया गया है, जिसके कारण ट्रेनों का परिचालन मार्ग परिवर्तन कर किया जायेगा.

उन्होंने बताया कि बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन अपने नियमित मार्ग लखनऊ-कानपुर- टूंडला- गाज़ियाबाद के बदले परिवर्तित मार्ग कानपुर- मुरादाबाद- गाजियाबाद होकर चलेगी. इसी तरह जनसाधारण एक्सप्रेस कानपुर- टूंडला- आगरा फोर्ट के बजाय बदले हुए मार्ग कानपुर- झांसी -आगरा कैंट- बांदीकुई होकर चलेगी. उन्होंने बताया कि परिवर्तित मार्ग के स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >