छपरा(सारण) : उत्पाद विभाग ने जब्त की गये करीब दो लाख लीटर विदेशी शराब को सोमवार को विनष्ट कर दिया गया. जिलाधिकारी हरिहर प्रसाद के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने विदेशी शराब को विनष्ट करने की कार्रवाई की. उत्पाद निरीक्षक धीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि करीब एक लाख 76 हजार लीटर से अधिक विदेशी शराब को विनष्ट कर दिया गया है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी.
1.76 लाख लीटर शराब पर चला रोलर
छपरा(सारण) : उत्पाद विभाग ने जब्त की गये करीब दो लाख लीटर विदेशी शराब को सोमवार को विनष्ट कर दिया गया. जिलाधिकारी हरिहर प्रसाद के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने विदेशी शराब को विनष्ट करने की कार्रवाई की. उत्पाद निरीक्षक धीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि करीब एक लाख 76 हजार लीटर से […]

उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश पर गठित टीम में शामिल पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गयी. शराब विनष्ट करने की कार्रवाई जिला डिपो परिसर में किया गया. इस दौरान दंडाधिकारी के रूप में सदर प्रखंड के बीडीओ विनोद आनंद, जिला डिपो प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद, लेखापाल महेश्वर प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया.
शराब विनष्ट करने की कार्रवाई दिन भर चला. उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के दौरान बरामद की गयी शराब को विनष्ट कर दिया गया.
डीएम के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने की कार्रवाई