बिना बुकिंग कमरा देने वालों पर होगी कार्रवाई

एसपी ने दिये निर्देश, होटल की बुकिंग रजिस्टरों का करें सत्यापन होटल में बुकिंग के पहले जमा कराना होगा परिचय पत्र छपरा(सारण) : पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने कहा है कि होटल में बिना बुकिंग के रूम उपलब्ध करानेवालों की अब खैर नहीं होगी. उनके विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. इस संबंध में सभी […]

एसपी ने दिये निर्देश, होटल की बुकिंग रजिस्टरों का करें सत्यापन

होटल में बुकिंग के पहले जमा कराना होगा परिचय पत्र
छपरा(सारण) : पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने कहा है कि होटल में बिना बुकिंग के रूम उपलब्ध करानेवालों की अब खैर नहीं होगी. उनके विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. इस संबंध में सभी थानाध्यक्षों को दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं और इसका अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सख्त हिदायत दी गयी है. शहर के एक दर्जन होटलों में छापेमारी के दौरान पांच होटलों में सेक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई की है. उन्होंने बताया कि होटल में रूम की बुकिंग करने के लिए नियम व आदेश पहले से जारी है, जिसका अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की जा रही है और होटलों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया है.
क्या कहते हैं अधिकारी
होटल संचालकों को पहले से ही कमरे की बुकिंग करने के लिए नियम व आदेश दिया गया है, जिसका अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी होटल संचालकों को निर्देश दिया गया है और निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी थानाध्यक्षों को सख्त हिदायत दी गयी है.
हरकिशोर राय , पुलिस अधीक्षक , सारण
क्या है होटल संचालकों को निर्देश
होटल का कमरा बुकिंग के पहले ग्राहक का पूरा नाम, पता व मोबाइल नंबर अंकित करें
होटल का कमरा बुकिंग करते समय तिथि, समय व बुकिंग की अवधि लिखें
ग्राहक के परिचय पत्र की फोटो कापी जमा करायें और संधारित कर रखें
होटल के कमरे का रेट चार्ट बोर्ड रिसेप्शन काउंटर के पास लगा कर रखें
होटल में उपलब्ध कमरे व बेड की संख्या भी प्रदर्शित करें
होटल में कार्यरत कर्मचारियों का ड्रेस व परिचय पत्र के साथ तैनात रखें
होटल की बुकिंग रजिस्टर का नियमित रूप से सत्यापन करायें
होटल में ठहरनेवाले किसी भी संदिग्ध व्यक्ति का पुलिस से सत्यापन कराएं
थानाध्यक्षों को निर्देश
होटलों की नियमित रूप से जांच करें और निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें
होटल में ठहरे लोगों की संख्या व बुकिंग किये गये कमरों की संख्या
होटल में ठहरे लोगों का नाम, पता व दर्ज नाम , पता का मिलान करें
होटल में ठहरे लोगों की गतिविधियों के संदिग्ध पाये जाने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करें
होटल में कार्यरत कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें
होटल की बुकिंग रजिस्टर का नियमित रूप से सत्यापन नहीं करनेवाले के खिलाफ कार्रवाई करें
होटल में ठहरे लोगों को कमरा देने के पहले बुकिंग के नियमों का पालन नहीं करने वालों की जांच कर कार्रवाई करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >