10 कार्टन विदेशी शराब बरामद

छपरा (सारण) : शहर के महमूद चौक स्थित अनूप टॉकिज सिनेमा हॉल के पास से दस कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी और एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की देर शाम छापेमारी की. छापेमारी के दौरान धंधेबाज शराब को जंगल में फेंककर भागने लगा, जिसे खदेड़ […]

छपरा (सारण) : शहर के महमूद चौक स्थित अनूप टॉकिज सिनेमा हॉल के पास से दस कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी और एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की देर शाम छापेमारी की. छापेमारी के दौरान धंधेबाज शराब को जंगल में फेंककर भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया.

गिरफ्तार धंधेबाज उसी मुहल्ले का भूषण कुमार बताया जाता है.

पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि नगर थाना के पुअनि राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान वहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो गयी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और पुलिस इसकी जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और यह अभियान निरंतर चलते रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >