गड़खा : मैकी गांव के एक घर में डकैतों ने एक युवक से मारपीट करते हुए लाखों का सामान लेकर फरार हो गये. इस दौरान डकैतों ने फायरिंग भी की. मैकी गांव निवासी अजय सिंह सपरिवार सोये हुए थे. मध्य रात्रि बांस के सहारे तीन लोग चढ़ छत से आंगन में उतर एक कमरे में घुस सामान की चोरी करने लगे. तभी एक कमरे में सोये अजय सिंह के पुत्र फौजी कुणाल सिंह को आवाज सुनायी दी जब आंगन में निकला तो देखा एक कमरे में तीन व्यक्ति एक अलमीरा को तोड़ रहे हैं
इस पर कुणाल एक से हाथापाई करने लगा. जिस पर एक डकैत ने कट्टे का भय दिखा सामान लेकर घर से बाहर निकल आया और फायर करते हुए उत्तर दिशा की ओर भाग गया. भागते समय डकैतों ने बॉक्स से गहने निकाल बॉक्स को धान के खेत में फेंक फरार हो गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की तो धान के खेत में बॉक्स फेंका हुआ मिला. उसी दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा भी बरामद किया है. पुलिस ने पूछताछ के लिए दो व्यक्ति को हिरासत में लिया है. चोरी करते समय डकैतों ने अपने सभी कपड़े और तीन जोड़ी चप्पल एक कपड़े में बांध बाहर ही रखा था.
