बनियापुर. क्षेत्र के गांव स्थित नदी में स्नान करने गये दस वर्षीय बच्चे की मौत नदी में डूबने से हो गयी. घटना अंचल क्षेत्र के पिठौरी पंचायत के मिर्जापुर की है.मृतक स्थानीय गांव निवासी हीरालाल रावत का पुत्र धनवीर रावत है. घटना के संबंध में मृतक के साथ गये उसके दोस्तों ने बताया कि खेलने के क्रम में मृतक ने नदी में नहाने की इच्छा जाहिर करते हुए नदी में घुस गया और नहाने के क्रम ही गहरे पानी में चला गया.
बालक को डूबते देख उसके दोस्तों ने चिखना-चिल्लाना शुरू किया, जिस पर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो काफी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला. मृतक का शव जैसे ही उसके घर पहुंचा पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया. परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया.
