भूमि विवाद में मारपीट में तीन घायल

छपरा (सारण) : भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन लोग घायल हो गये. घायलों का उपचार सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बीन टोलिया चंवर में परामर्श सह नियोजन कार्यालय के पास शनिवार की देर शाम की है. इस दौरान गोलीबारी की भी […]

छपरा (सारण) : भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन लोग घायल हो गये. घायलों का उपचार सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बीन टोलिया चंवर में परामर्श सह नियोजन कार्यालय के पास शनिवार की देर शाम की है. इस दौरान गोलीबारी की भी बात कही जा रही है.

हालांकि पुलिस ने गोलीबारी की पुष्टि नहीं की है. इस घटना में एक पक्ष के जलालपुर थाना क्षेत्र के हंसराजपुर गांव के निवासी अजय सिंह तथा दूसरे पक्ष के सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के पिरौसी गांव के सुनिल सिंह तथा सिकंदर कुमार सिंह घायल हैं. अपर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की सूचना है और पुलिस इसकी जांच कर रही है. अब तक किसी भी पक्ष का बयान दर्ज नहीं किया गया है. पुलिस अस्पताल में जाकर घटना की जानकारी ले रही है. उन्होंने बताया कि घटना का कारण भूमि विवाद है.

इस दौरान गोलीबारी की होने की किसी ने पुष्टि नहीं की है. उन्होंने बताया कि इसकी जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >