सेतु पर बड़े वाहनों का परिचालन शुरू

डोरीगंज (छपरा) : छपरा आरा को जोड़ने वाली वीर कुंवर सिंह सेतु पर शनिवार से बड़े वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है. 11 जून को पुल के उद्घाटन के बाद 45 दिनों तक केवल छोटे वाहनों का ही परिचालन शुरू कराया गया था जिसके कारण केवल छोटे वाहन ही चल पा रहे थे. […]

डोरीगंज (छपरा) : छपरा आरा को जोड़ने वाली वीर कुंवर सिंह सेतु पर शनिवार से बड़े वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है. 11 जून को पुल के उद्घाटन के बाद 45 दिनों तक केवल छोटे वाहनों का ही परिचालन शुरू कराया गया था जिसके कारण केवल छोटे वाहन ही चल पा रहे थे. किंतु अब बड़े वाहनों को परिचालन की अनुमति मिलने के बाद आरा-बक्सर एवं पटना आदि शहरों के लिए अब बस सेवाएं भी उपलब्ध हो गयी. जिससे यात्रियों को काफी सहुलियते मिलेगी.

साथ ही यात्रियो को कम दूरी के लिए भी ऑटो संचालको को महंगे किराये चुकाने से निजात मिलेगी. वही बड़े मालवाहक गाड़ियों के परिचालन शुरु हो जाने से व्यापारी अपने समान भी ले जा सकेंगे. पुल निर्माण कंपनी एसपी सिंगला के प्रोजेक्ट मैनेजर बब्लु सिंह ने बताया कि 11 जून को उद्घाटन के बाद केवल छोटे वाहनों का ही परिचालन शुरू कराया गया था जिसके दो माह बाद पुल की स्ट्रेचींग के बाद आज शनिवार से अब बड़े वाहनों को भी हरी झंडी दे दी गयी है.
उन्होंने बताया कि छपरा की तरफ दोनों लेन का काम पूरा कर लिया गया है किंतु आरा की तरफ करीब तीन किलोमीटर मे जमीन अधिग्रहण की समस्या के कारण पूर्वी लेन का काम अब भी अधूरा है. पश्चिमी लेन का काम छपरा एवं आरा दोनों तरफ पूरा कर लिया गया है. जमीन अधिग्रहण होते ही पूर्वी लेन के अधूरे काम को भी जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >