नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला दर्ज

छपरा(कोर्ट) : बेरोजगार युवक को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक के पिता से एक लाख रुपये की ठगी कर लिये जाने से संबंधित एक मामला सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराया गया है. उक्त मामला रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना निवासी इजहार अंसारी ने दर्ज कराते हुए कटिहार के मनिहारी थाना के मेदनीपुर […]

छपरा(कोर्ट) : बेरोजगार युवक को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक के पिता से एक लाख रुपये की ठगी कर लिये जाने से संबंधित एक मामला सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराया गया है. उक्त मामला रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना निवासी इजहार अंसारी ने दर्ज कराते हुए कटिहार के मनिहारी थाना के मेदनीपुर निवासी विकास कुमार यादव को अभियुक्त बनाया है. आरोप में कहा है कि अभियुक्त से उनका पुराना संबंध रहा है जिसको लेकर वह मार्च महीने में मेरे घर आये

और बोले कि आपके बेरोजगार पुत्र इमरान अंसारी को रेलवे या वन विभाग में नौकरी लगा देंगे लेकिन इसके लिये आपको पहले एक लाख और बाकी रकम नौकरी लगने के बाद देना होगा. उनकी बातों पर विश्वास कर उन्हें एक लाख रुपये दे दिये. काफी समय बीतने के बावजूद जब नौकरी नहीं मिली तो पैसे के लिये दबाव बनाया तो आनाकानी करने लगे. इसको लेकर मुखिया और सरपंच के द्वारा पंचायत की गयी मगर वे रुपये देने से साफ इनकार कर दिये. सीजेएम ने इस मामले को कार्रवाई हेतु एसीजेएम संजय कुमार के न्यायालय में भेजा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >