नाव से आ रही 110 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

अपराध . शराब माफियाओं पर कार्रवाई डोरीगंज (छपरा) : दियारे क्षेत्र के बलवन टोला के समीप बुधवार की रात डोरीगंज पुलिस के द्वारा शराब माफियाओं के विरुद्ध की गयी एक बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक नाव से रॉयल स्टेग शराब की 110 पेटियां बरामद करने में एक बड़ी सफलता पायी है. पुलिस सूत्रों […]

अपराध . शराब माफियाओं पर कार्रवाई

डोरीगंज (छपरा) : दियारे क्षेत्र के बलवन टोला के समीप बुधवार की रात डोरीगंज पुलिस के द्वारा शराब माफियाओं के विरुद्ध की गयी एक बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक नाव से रॉयल स्टेग शराब की 110 पेटियां बरामद करने में एक बड़ी सफलता पायी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई रात 12 बजे के करीब हुई, इस दौरान मौके से धंधेबाज फरार हो गये. छापेमारी में शामिल पुलिस टीम के सदस्यों के मुताबिक दियारे क्षेत्र में शराब माफियाओं के विरुद्ध पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है.
छापेमारी टीम के सदस्यों ने बताया कि गंगा के उस पार तटीय इलाके में स्थित बलवन टोला के समीप इस धंधा को चलाये जाने की सूचना मिल रही थी, जिसके ठिकाने का पता नहीं चल पा रहा था. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि इस मामले में बलवन टोला निवासी महेंद्र राय के पुत्र परमात्मा राय के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >