छपरा से कोलकता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

छपरा (सारण) : आगामी त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिये पूर्वोत्तर रेल प्रशासन ने 03135/03136 कोलकाता-छपरा-आसनसोल पूजा विशेष साप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा की है. परिचालन सात फेरा में करने का निर्णय लिया है. 03135 कोलकाता-छपरा साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का कोलकाता से प्रत्येक सोमवार 18, 25 सितंबर, 02, 09, 16, 23 एवं […]

छपरा (सारण) : आगामी त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिये पूर्वोत्तर रेल प्रशासन ने 03135/03136 कोलकाता-छपरा-आसनसोल पूजा विशेष साप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा की है. परिचालन सात फेरा में करने का निर्णय लिया है. 03135 कोलकाता-छपरा साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का कोलकाता से प्रत्येक सोमवार 18, 25 सितंबर, 02, 09, 16, 23 एवं 30 अक्तूबर, 2017 को तथा 03136 छपरा-आसनसोल साप्ताहिक ट्रेन का छपरा से प्रत्येक मंगलवार 19, 26 सितंबर, 03, 10, 17, 24 एवं 31 अक्तूबर 2017 को चलाई जायेगी. 03135 कोलकाता-छपरा पूजा विशेष साप्ताहिक ट्रेन कोलकाता से 20.05 बजे प्रस्थान कर बर्धमान,

दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, दूसरे दिन जसीडीह, झाझा, क्यूल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर रूकते हुए छपरा 10.00 बजे पहुंचेगी. वापसी यात्रा में 03136 छपरा-आसनसोल पूजा विशेष साप्तहिक ट्रेन छपरा से 13.20 बजे प्रस्थान कर सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, क्यूल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, दूसरे दिन चितरंजन स्टेशनों पर रूकते हुए आसनसोल 01.10 बजे पहुंचेगी.

इस विशेष ट्रेन में साधारण श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एसएलआर , एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगेंगे.
पर्व-त्योहार के मौके ट्रेन चलाने की रेलवे प्रशासन ने की घोषणा
क्या कहते हैं अधिकारी
यात्रियों की सुविधा के लिए दशहरा पर्व के अवसर पर छपरा से कोलकता के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है और इसकी घोषणा कर दी गयी है.
अशोक कुमार, रेलवे जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >