30 भट्ठियों को किया गया नष्ट

कार्रवाई. दियारे में शराब के धंधेबाजों के खिलाफ चला अभियान पुलिस ने दो हजार लीटर शराब को किया नष्ट छपरा(सारण) : शहर से सटे रिविलगंज थाना क्षेत्र के डीलिया रहिमपुर दियारा में शराब के धंधेबाजों के खिलाफ शुक्रवार को अहले सुबह व्यापक रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व खुद पुलिस अधीक्षक ने […]

कार्रवाई. दियारे में शराब के धंधेबाजों के खिलाफ चला अभियान

पुलिस ने दो हजार लीटर शराब को किया नष्ट
छपरा(सारण) : शहर से सटे रिविलगंज थाना क्षेत्र के डीलिया रहिमपुर दियारा में शराब के धंधेबाजों के खिलाफ शुक्रवार को अहले सुबह व्यापक रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व खुद पुलिस अधीक्षक ने किया. पांच थानों की पुलिस और काफी संख्या में पुलिस बलों के साथ नाव से नदी पार कर दियारा क्षेत्र में जब अहले सुबह छापेमारी शुरू की गयी, तो शराब के धंधेबाजों में खलबली मच गयी. शराब बना रहे धंधेबाज नदी में कूद कर भाग खड़े हुए.
भाग रहे शराब धंधेबाजों में से पांच धंधेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान शराब बनाने वाली 30 भट्ठियों को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया. करीब दो हजार लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब को पुलिस ने नष्ट कर दिया. पुलिस दस क्विंटल से अधिक महुआ मीठा व शराब बनाने वाली सामग्री को भी नष्ट कर दिया गया. शहर के काफी नजदीक होने के बावजूद डीलिया रहिमपुर दियारा भौगोलिक रूप से दुर्गम होने के कारण शराब के धंधेबाजों के लिए सुरक्षित स्थान बना हुआ है.
यहां सुबह में पुलिस शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर आती है और रात में पुनः शराब बनाने का खेल शुरू हो जाता है. शराबबंदी कानून लागू होने के बाद तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने खुद जाकर डीलिया रहिमपुर दियारा में छापेमारी अभियान चलाया था. इसके बाद हरकिशोर राय छापेमारी अभियान में खुद शामिल हुए. इस अभियान में नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रवि कुमार, भगवान बाजार थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, डोरीगंज थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय, रिविलगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार आदि शामिल थे.
क्या कहते हैं अधिकारी
डीलिया रहिमपुर में अभियान चलाकर शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है. किसी भी हाल में धंधेबाजों को बख्शा नहीं किया जायेगा.
रवि कुमार, नगर थानाध्यक्ष

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >