करेंट लगने से युवक की मौत

तरैया : थाना क्षेत्र के तरैया बाजार स्थित एक मिठाई व्यवसायी बीरेंद्र सिंह कुशवाहा के पुत्र 20 वर्षीय राहुल की बिजली का करेंट लगने से मंगलवार की दोपहर मौत हो गयी. राहुल इंटर का छात्र था. मिली जानकारी के अनुसार राहुल नंद किशोर मार्केट में स्थित जेनेरेटर रूम में तार जोड़ रहा था कि अचानक […]

तरैया : थाना क्षेत्र के तरैया बाजार स्थित एक मिठाई व्यवसायी बीरेंद्र सिंह कुशवाहा के पुत्र 20 वर्षीय राहुल की बिजली का करेंट लगने से मंगलवार की दोपहर मौत हो गयी. राहुल इंटर का छात्र था. मिली जानकारी के अनुसार राहुल नंद किशोर मार्केट में स्थित जेनेरेटर रूम में तार जोड़ रहा था कि अचानक बिजली आ गयी.

इससे करेंट लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. व्यवसायियों व परिजनों ने आनन-फानन में उसे रेफरल अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन शव को घर ले गये. सूचना पाकर तरैया थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. समाचार प्रेषण तक युवक का शव दरवाजे पर रखा हुआ था. पुलिस कागजी प्रक्रिया में लगी हुई थी.

राहुल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. राहुल के पिता होटल व मिठाई का व्यवसाय करते हैं. उनके बड़े पिता योगेंद्र सिंह कुशवाहा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं. बेटे की मौत पर पिता, दादा, बड़े पिता बेसुध थे. मां, दादी, नानी, बहन शव पर दहाड़ मार-मार कर रो रही थीं. वहीं मां बार-बार बेहोश कर गिर रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >