मुन्ना ठाकुर को भेजा गया केंद्रीय कारावास

छपरा (सदर) : कारा महानिरीक्षक बिहार आनंद किशोर के निर्देश पर मंडल कारा छपरा में विभिन्न आपराधिक मामलों में बंदी मुन्ना ठाकुर को केंद्रीय कारा गया भेज दिया गया. विभागीय सूत्रों के अनुसार इस संबंध में जिला प्रशासन ने कारा महानिरीक्षक को पत्र भेज कर छपरा मंडल कारा में बंद मुन्ना ठाकुर के संबंध में […]

छपरा (सदर) : कारा महानिरीक्षक बिहार आनंद किशोर के निर्देश पर मंडल कारा छपरा में विभिन्न आपराधिक मामलों में बंदी मुन्ना ठाकुर को केंद्रीय कारा गया भेज दिया गया. विभागीय सूत्रों के अनुसार इस संबंध में जिला प्रशासन ने कारा महानिरीक्षक को पत्र भेज कर छपरा मंडल कारा में बंद मुन्ना ठाकुर के संबंध में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर किया था. जिला प्रशासन के अधिकृत सूत्रों के अनुसार मुन्ना ठाकुर को शाम पांच बजे के बाद मंडल कारा छपरा से विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच गया के लिए भेजा गया. मालूम हो कि मुन्ना ठाकुर मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सलिमापुर के बताये जाते हैं. जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >