540 बोतल शराब जब्त

गड़खा : छपरा-गड़खा एनएच 102 पर स्थित पहारपुर गांव के समीप से पुलिस ने बड़े पैमाने पर अंगरेजी शराब की बोतलें बरामद की हैं. बीती रात्रि थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक बलों के साथ एनएच 102 छपरा-गड़खा मुख्य मार्ग स्थित पहारपुर के समीप गश्ती के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे. तभी एक तवेरा गाड़ी बीआर […]

गड़खा : छपरा-गड़खा एनएच 102 पर स्थित पहारपुर गांव के समीप से पुलिस ने बड़े पैमाने पर अंगरेजी शराब की बोतलें बरामद की हैं. बीती रात्रि थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक बलों के साथ एनएच 102 छपरा-गड़खा मुख्य मार्ग स्थित पहारपुर के समीप गश्ती के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे. तभी एक तवेरा गाड़ी बीआर 04डी-9769 रुकी और पुलिस को देखकर उस पर सवार सभी व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठा फरार हो गये. पुलिस ने वाहन की जांच की, तो उसमें 45 कार्टनों में 540 अंगरेजी शराब की बोतलें मिलीं. पुलिस ने वाहन सहित शराब को जब्त कर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >