ग्रामीणों ने जाम की सड़क विरोध . दुकान में चोरी पर भड़के लोग

तरैया : तरैया बाजार स्थित वैशाली खैनी दुकान का एस्बेस्टस तोड़ कर चोर गल्ला लेकर फरार हो गये. चोरी की जानकारी विक्रेता को सुबह दुकान खोलने पर हुई. इस दुकान में चोरी की यह दूसरी घटना है. चोरी की घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस विलंब से आयी, जिस वजह से आक्रोशित व्यवसायियों […]

तरैया : तरैया बाजार स्थित वैशाली खैनी दुकान का एस्बेस्टस तोड़ कर चोर गल्ला लेकर फरार हो गये. चोरी की जानकारी विक्रेता को सुबह दुकान खोलने पर हुई. इस दुकान में चोरी की यह दूसरी घटना है. चोरी की घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस विलंब से आयी, जिस वजह से आक्रोशित व्यवसायियों ने आगजनी कर एसएच 73 को अहले सुबह जाम कर दिया.

जाम के कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयीं. गोपालगंज, सीवान से पटना जानेवाली बसों के सवारी काफी परेशान रहे. जाम की सूचना पाकर तरैया थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे. आक्रोशित व्यवसायियों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा यातायात बहाल कराया. आक्रोशित व्यवसायियों ने थानाध्यक्ष से कहा कि रात्रि में चौकीदार ड्यूटी करने आते हैं और सो जाते हैं.

थाना की गाड़ी रोड पर खड़ी कर ट्रकों से पैसा वसूलने में व्यस्त रहती है. जिस पर थानाध्यक्ष ने कहा पैसा लेते पुलिस पदाधिकारियों का फोटो खींच कर दें, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इस संबंध में वैशाली खैनी दुकानदार चंदन भगत ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करायी है.
गल्ले में 20 हजार नकदी, एक चांदी का सिक्का, एलआइसी के कागजात व दुकान का खाताबही चोरी कर लिया. आये दिन तरैया बाजार में चोरी की घटनाओं से व्यवसायियों में काफी आक्रोश है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >