आरएसएस नौकरी मिलने वाला मंत्र फूंके : तेजस्वी

पटना : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरएसएस पर निशाना साधा. ट्वीटर के माध्यम से उन्होंने आरएसएस को नौकरीवाला मंत्र फूंकने की सलाह दी. भाजपा द्वारा चुनावी वादे में नौजवानों को नौकरी दिलाने के वादे को याद कराते हुए डिप्टी सीएम ने ट्वीट में लिखा है कि प्रिय आरएसएस, तनिक एको मंत्र ऐसा फूंको ना […]

पटना : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरएसएस पर निशाना साधा. ट्वीटर के माध्यम से उन्होंने आरएसएस को नौकरीवाला मंत्र फूंकने की सलाह दी. भाजपा द्वारा चुनावी वादे में नौजवानों को नौकरी दिलाने के वादे को याद कराते हुए डिप्टी सीएम ने ट्वीट में लिखा है कि प्रिय आरएसएस, तनिक एको मंत्र ऐसा फूंको ना जिससे देश के सभी बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलें, गरीबी का समूल नाश हो.
दरअसल एक खबर आयी थी कि चीन से निपटने के लिए संघ ने एक नया तरीका बताया है. आरएसएस के अनुसार चीन जैसे असुर से निपटने के लिए मंत्र का सहारा लिया जा सकता है. भारतीयों को अपने घरों में पूजा अर्चना करते वक्त पांच बार एक खास मंत्र का जाप करना चाहिए ताकि चीन जैसी असुरी शक्ति से निबटा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >