टीइटी देने उमड़े परीक्षार्थी

मिशन एग्जाम. शहर के 19 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा छपरा (सदर) : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित बिहार शिक्षक (प्रशिक्षित) पात्रता परीक्षा 2017 दो पालियों में शांतिपूर्ण संपन्न होने का दावा जिला प्रशासन ने किया है. परीक्षा को लेकर सुबह से ही प्रथम पाली के तीन केंद्रों तथा द्वितीय पाली में विभिन्न 19 […]

मिशन एग्जाम. शहर के 19 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा

छपरा (सदर) : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित बिहार शिक्षक (प्रशिक्षित) पात्रता परीक्षा 2017 दो पालियों में शांतिपूर्ण संपन्न होने का दावा जिला प्रशासन ने किया है. परीक्षा को लेकर सुबह से ही प्रथम पाली के तीन केंद्रों तथा द्वितीय पाली में विभिन्न 19 केंद्रों पर अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए केंद्रों की ओर जाते दिखे. प्रथम पाली में तीन केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को ले बारिश के बावजूद राज्य या राज्य के राज्य के बाहर के परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचते दिखे.
दूसरी पाली में अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण केंद्रों के आस-पास भीड़ रही. शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने आये जिला या जिला के बाहर के परीक्षार्थी परीक्षा समाप्त होने के बाद छपरा जंकशन पर पहुंचकर अपने-अपने घर जाने के लिए विभिन्न ट्रेनों में सामान्य बोगी के साथ-साथ आरक्षित बोगी में कब्जा जमा लिये जिसे आरक्षित बोगी के यात्रियों को परेशानी हुई. वहीं परीक्षा को लेकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर जाम का नजारा रहा. परीक्षा को लेकर हालांकि डीइओ राजकिशोर सिंह, सदर एसडीओ चेतनारायण राय के अलावा पदाधिकारी विभिन्न केंद्रों पर दौरा करते रहे.
मैट्रिक-इंटर में रेंडमाइजेशन तो टीइटी में वीक्षक नियुक्ति में आखिर क्यों नहीं : परीक्षा में कदाचार पर रोक लगाने में विफल जिला प्रशासन ने बीते माह में संपन्न हुई इंटरमीडिएट 2017, मैट्रिक बोर्ड 2017 में वीक्षकों की तैनाती रेंडमाइजेशन के माध्यम से की. जिससे किसी भी स्थिति में केंद्राधीक्षक मिलीभगत कर अपने चहेते व परिचित वीक्षकों को केंद्र पर तैनात नहीं कर सके या अपने परिजनों को परीक्षा में नाजायज फायदा पहुंचाने के लिए वीक्षक भी चहेते केंद्र पर ड्यूटी नहीं ले सके.
परंतु, शिक्षक बनने की इस परीक्षा में जिससे लोगों के जीवन सुधरने की बात है इतनी महत्वपूर्ण परीक्षा में केंद्राधीक्षकों को अपने इच्छा के अनुसार वीक्षक रखने की छूट मिली. ऐसी स्थिति में कई केंद्रों पर केंद्राधीक्षकों ने अपने चहेते वीक्षकों को ही केंद्रा पर रखा. जिसे लेकर पूरे दिन विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों में चर्चाएं रही. शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रश्न सोशल मीडिया पर लीक होने की चर्चाएं रही. डीएम हरिहर प्रसाद की अनुपस्थिति में प्रभारी जिला परीक्षा नियंत्रक की भूमिका निभा रहे एडीएम अरूण कुमार ने कहा कि जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त हुई है. सोशल मीडिया पर परीक्षा के प्रश्न पत्र लिक होने के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. अगर प्रश्न पत्र लिक हुए भी होंगे छपरा जिले से नहीं. उन्होंने कहा कि सभी उत्तर पुस्तिकाओं को जिला स्कूल में बनाये गये वज्रगृह में देर शाम तक रखने का काम चलता रहा.
एडीएम कुमार ने यह भी बताया कि सोमवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए व्यवहृत उत्तर पुस्तिकाओं की बार कोडिंग की जायेगी.
परीक्षा समाप्त होते ही लगा जाम
टीइटी परीक्षा को लेकर रविवार का दिन होने के बावजूद शहर के दारोगा राय चौक, नगरपालिका चौक, बस स्टैंड, मौना चौक, सलेमपुर रोड, श्रीनंदन पथ, साहेबगंज, भगवान बाजार आदि इलाकों में जाम का नजारा रहा. दूसरी पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद साढ़े चार बजे लगी जाम से शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >