पीट कर अधेड़ की हत्या

गड़खा (सारण) : श्रीपाल बसंत पंचायत के भगवानी छपरा गांव में बच्चों के खेलने के दौरान हुए झगड़े को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे से हुई मारपीट में 50 वर्षीय नीरेखन साह की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक टोकरी बनाने का काम करता था. मंगलवार की सुबह नीरेखन साह और दिनेश महतो […]

गड़खा (सारण) : श्रीपाल बसंत पंचायत के भगवानी छपरा गांव में बच्चों के खेलने के दौरान हुए झगड़े को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे से हुई मारपीट में 50 वर्षीय नीरेखन साह की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक टोकरी बनाने का काम करता था.

मंगलवार की सुबह नीरेखन साह और दिनेश महतो के बच्चे खेल रहे थे. इस दौरान दोनों बच्चों के बीच झगड़ा हो गया. इसके बाद नीरेखन साह की पोती रोती हुई घर पहुंची. इस पर परिजनों ने दिनेश महतो के परिजन से पूछताछ करने लगे, तभी दिनेश के परिजन गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे, जिससे नीरेखन महतो को गहरी चोटें आयीं और वह वहीं गिर पड़ा
और उसकी मौत हो गयी, जबकि कुछ लोगों को हल्की चोटें आयी हैं. मृतक की पतोहू मुन्नी देवी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें उसने कौशल्या देवी, मंजु देवी, ममता देवी, दिनेश महतो व श्रवण महतो को नामजद अभियुक्त बनाते हुए आरोप लगाया है कि मेरे ससुर नीरेखन महतो को सभी नामजदों ने लाठी-डंडे से पिटाई करते हुए शरीर पर चढ़ नाभी को दबा दिया.
इससे उनकी मौत हो गयी. घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक, एसआइ शशि सिंह, एएसआइ सुनील सिंह ने नामजद अभियुक्त कौशल्या देवी, मंजु देवी, ममता देवी को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >