भोजपुरी महोत्सव की तैयारियां पूरी
छपरा : राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. यह महोत्सव ऐतिहासिक होगा. भोजपुरी को अधिकार व सम्मान दिलाने
में यह मील का पत्थर साबित होगा. उक्त बातें कार्यक्रम संयोजक उमाशंकर साहू ने कहते हुए सम्मेलन का उद्घाटन सोमवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ अशोक चौधरी एवं राज्यसभा सांसद अली अनवर संयुक्त रूप से करेंगे. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रकाश्य स्मारिका एक धरोहर होगी. जिसे अतिथियों को भी भेंट किया जायेगा. सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा बताते हुए श्री साहू ने बताया कि शिक्षा मंत्री व अतिथियों का स्वागत भिखारी ठाकुर चौक पर किया जायेगा,
जहां वे भोजपूरी के शेक्सपीयर भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. महोत्सव में भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की परिचर्चा समेत अन्य विषयों पर करारदाद पारित किये जायेंगे.मौके पर विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव, प्रो लालबाबू यादव, राजेंद्र प्रसाद, भरत प्रसाद, विद्यासागर विद्यार्थी, डॉ हरिओम प्रसाद आदि उपस्थित थे.
