मांझी में श्रद्धालुओं ने निकाली कलशयात्रा

मांझी : धनी छपरा राम जानकी मंदिर परिसर में भव्य कलशयात्रा के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो गया. आज से चौबीस घंटे का प्रसिद्ध महिला अष्टयाम प्रारंभ होगा जो सोमवार को शिव चर्चा तथा भंडारे के साथ संपन्न होगा. अनुष्ठान के संयोजक भिखारी सिंह ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित […]

मांझी : धनी छपरा राम जानकी मंदिर परिसर में भव्य कलशयात्रा के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो गया. आज से चौबीस घंटे का प्रसिद्ध महिला अष्टयाम प्रारंभ होगा जो सोमवार को शिव चर्चा तथा भंडारे के साथ संपन्न होगा. अनुष्ठान के संयोजक भिखारी सिंह ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले उक्त अनुष्ठान में सारण प्रमंडल तथा आरा के अलावा यूपी के बलिया से भी बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होने आती हैं. पिछले 18 वर्षों से यह अनुष्ठान अनवरत चल रहा है. अनुष्ठान में मोती, सुनीता ,राजकुमारी आदि गुरु बहनों का सक्रिय समर्थन मिलता रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >