छपरा नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन आज से

डीएम ने दिये कई आवश्यक निर्देश छपरा (नगर) : छपरा नगर निगम चुनाव के लिए के पांच जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम हरिहर प्रसाद ने बताया कि छपरा नगर निगम आम चुनाव के लिए मतदान संपन्न कराने के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है. […]

डीएम ने दिये कई आवश्यक निर्देश

छपरा (नगर) : छपरा नगर निगम चुनाव के लिए के पांच जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम हरिहर प्रसाद ने बताया कि छपरा नगर निगम आम चुनाव के लिए मतदान संपन्न कराने के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है. निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रपत्र 11 में सूचना का प्रकाशन पांच जुलाई को होगा. नामांकन दाखिल करने के लिए अंतिम तिथि 13 जुलाई की तिथि निर्धारित है.
नामांकन पत्रों की संवीक्षा 14 और 15 जुलाई को 11 बजे से होगी. विधि मान्य नामांकनों की सूची का प्रकाशन प्रपत्र-14 में 15 जुलाई को तीन बजे तक होगा. अभ्यर्थियों के नाम वापसी की तिथि 17 जुलाई होगी. नामांकन वापसी के पश्चात चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन प्रपत्र-14 व चुनाव चिह्न का आवंटन भी 17 जुलाई को कर दिया जायेगा. डीएम ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के दौरान अभ्यर्थियों के साथ उनके समर्थकों के साथ भीड़-भाड़ होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था संधारण एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. इस दौरान एसडीओ तथा एसडीपीओ सदर छपरा के पूर्व अनुमति के बाद ही सभा जुलूस आदि किया जायेगा. प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी नाम निर्देशन के समय अभ्यर्थियों/उनके समर्थकों द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के मामले की निगरानी करेंगे.
खास बातें
सूचना का प्रकाशन पांच जुलाई को होगा
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई
नामांकन पत्रों की संवीक्षा 14 व 15 जुलाई को
नाम वापसी की तिथि 17 जुलाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >