तीन थानाध्यक्षों समेत दस दारोगा का स्थानांतरण

छपरा (सारण) : तीन थानाध्यक्षों समेत दस दारोगा का स्थानांतरण कर दिया गया है और दूसरे जिले में स्थानांतरित किए गए पदाधिकारियों को एसपी अनसुइया रणसिंह साहू ने विरमित कर दिया है. दस में से एक दारोगा का स्थानांतरण गोपालगंज तथा नौ का स्थानांतरण सीवान किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नयागांव थानाध्यक्ष […]

छपरा (सारण) : तीन थानाध्यक्षों समेत दस दारोगा का स्थानांतरण कर दिया गया है और दूसरे जिले में स्थानांतरित किए गए पदाधिकारियों को एसपी अनसुइया रणसिंह साहू ने विरमित कर दिया है. दस में से एक दारोगा का स्थानांतरण गोपालगंज तथा नौ का स्थानांतरण सीवान किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नयागांव थानाध्यक्ष संजीत कुमार, रसुलपूर थानाध्यक्ष संजय कुमार, एससी एसटी थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद के अलावा मढ़ौरा थाना के पुअनि मुकेश कुमार पुष्पेन्दू,

मनोज कुमार, तरैया थाना के पुअनि आर्य कुमार, दिघवारा थाना के पुअनि राकेश कुमार, आरटीआइ सेल के प्रभारी पुअनि अनिल कुमार, नगर थाना के पुअनि अतुल राज को सीवान स्थानांतरित किया गया है, जबकि एकमा थाना के पुअनि मनोज कुमार राम का गोपालगंज तबादला किया गया है.

सभी पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण जिला अवधि पूर्ण होने के कारण डीआइजी ने किया था. जिन्हें स्थानांतरित जिले के लिए विरमित कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >