18 डॉक्टरों समेत 24 कर्मी बदले

30 जून को नये स्थान पर योगदान करने का निर्देश छपरा(सारण) : जिले के 18 चिकित्सकों समेत दो दर्जन चिकित्सा कर्मचारियों का सिविल सर्जन ने तबादला कर दिया है और 30 जून को ही नव पदस्थापन वाले स्थान पर योगदान करने का निर्देश दिया है. सिविल सर्जन डाॅ निर्मल कुमार ने बताया कि जिला स्वास्थ्य […]

30 जून को नये स्थान पर योगदान करने का निर्देश

छपरा(सारण) : जिले के 18 चिकित्सकों समेत दो दर्जन चिकित्सा कर्मचारियों का सिविल सर्जन ने तबादला कर दिया है और 30 जून को ही नव पदस्थापन वाले स्थान पर योगदान करने का निर्देश दिया है. सिविल सर्जन डाॅ निर्मल कुमार ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में जिलाधिकारी हरिहर प्रसाद के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है.
उन्होंने बताया कि स्थानांतरण के साथ चिकित्सा कर्मचारियों को विरमित करने और 30 जून को हर हाल में नये स्थान पर योगदान करने का सख्त निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि जून माह के वेतन का भुगतान नये पदस्थान वाले संस्थान से किया जायेगा. उन्होंने बताया कि 18 चिकित्सक और तीन एएनएम तथा तीन फार्मासिस्ट का स्थानांतरण एक प्रखंड से दूसरे प्रखंड में किया गया है.
नाम कहां थे कहां गये
डाॅ सिद्धार्थ शंकर पांडेय दरियापुर रिविलगंज
डाॅ अनु सिंह बनियापुर रिविलगंज
डाॅ विकास कुमार मिश्रा अमनौर मांझी
डाॅ वसुद्दीन अहमद मांझी बनियापुर
डाॅ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव मशरक मांझी
डाॅ मनोरंजन कुमार मांझी मशरक
डाॅ चंद्रमोहन कुमार रिविलगंज नगरा
डाॅ ज्ञान मंजरी रिविलगंज छपरा सदर
डाॅ जाकिर हुसैन नगरा मशरक
डाॅ नीरज कुमार तिवारी तरैया दरियापुर
डाॅ शमीउल्लाह अंसारी छपरा तरैया
डाॅ विनोद कुमार सिंह मशरक मांझी
डाॅ रिजवान अहमद मांझी नगरा
डाॅ विकास कुमार सिंह नगरा अमनौर
डाॅ राजेंद्र शर्मा अमनौर लहलादपुर
डाॅ राजीव पंडित लहलादपुर अमनौर
डाॅ कुमार गौरव दरियापुर मढ़ौरा
डाॅ अफसर अहमद मढ़ौरा दरियापुर
एएनएम
पुष्पा कुमारी मकेर रिविलगंज
प्रभावती कुमारी रिविलगंज मकेर
कंचन कुमारी लहलादपुर छपरा सदर
फार्मासिस्ट
संजीत कुमार लहलादपुर रिविलगंज
निरंजन कुमार मांझी तरैया
राजेश प्रसाद रिविलगंज लहलादपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >