छपरा-बलिया रेल खंड पर मिला महिला का शव

छपरा(सारण) : छपरा-बलिया रेल खंड पर एक महिला का शव गुरुवार को अहले सुबह में पाया गया. छपरा जंकशन तथा गौतम स्थान स्टेशनों के बीच इनई गांव के पास रेलवे पुल के नजदीक महिला का शव पड़ा था, जिसे आसपास के लोगों ने सुबह में शौच करने जाते समय देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को […]

छपरा(सारण) : छपरा-बलिया रेल खंड पर एक महिला का शव गुरुवार को अहले सुबह में पाया गया. छपरा जंकशन तथा गौतम स्थान स्टेशनों के बीच इनई गांव के पास रेलवे पुल के नजदीक महिला का शव पड़ा था, जिसे आसपास के लोगों ने सुबह में शौच करने जाते समय देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी. शव की पहचान नहीं हो सकी है और महिला की मौत भी रहस्यमय बनी हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर भेज दिया है.

महिला की मौत ट्रेन से कट कर हुई है या हत्या करने के साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को लाकर रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया है? यह जांच का विषय है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर भेज दिया है और इसकी जांच की जा रही है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत ट्रेन से क टकर होने की बात सामने आयी है, लेकिन महिला की पहचान नहीं होने के कारण यह मामला पूरी तरह से रहस्यमय बना हुआ है.
इस बात की भी आशंका है कि ट्रेन से गिरने के बाद कट कर महिला की मौत हुई हो. मृत महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है. आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि बुधवार की देर रात एक महिला को उसी स्थान पर घूमते हुए देखा गया, तो लोगों को यह लगा कि कोई महिला शौच करने गयी है और इस वजह से किसी रोक-टोक नहीं की, जिससे इस बात की भी आशंका है कि महिला ने ट्रेन से कट कर खुद ही जान दे दी है. फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है. शव का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने पहचान के लिए सुरक्षित रखा है.
मौत के कारणों को लेकर पुलिस को है संदेह
शव की नहीं हो सकी पहचान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >