छपरा(कोर्ट) : गांवों में कमजोर व गरीब घर की महिला को डायन बता उसकी सरेआम पिटायी किये जाने की प्रवृत्ति में इजाफा होता जा रहा है . आये दिन किसी न किसी गांव में इस तरह की घटना घटित हो रही है, और पीड़िता द्वारा न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराएं जा रहें हैं. इस आशय का एक मामला दिघवारा थाना क्षेत्र के बालू घाट निवासी लालू राय की पत्नी सोना देवी ने सीजेएम न्यायालय में दर्ज करवायी है. जिसमें अपने पड़ोसी बैजू राय समेत उसके सात परिजनों को अभियुक्त बनाया है.
डायन बता वृद्ध महिला को पीटा
छपरा(कोर्ट) : गांवों में कमजोर व गरीब घर की महिला को डायन बता उसकी सरेआम पिटायी किये जाने की प्रवृत्ति में इजाफा होता जा रहा है . आये दिन किसी न किसी गांव में इस तरह की घटना घटित हो रही है, और पीड़िता द्वारा न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराएं जा रहें हैं. इस आशय […]

. आरोप में कही है कि अभियुक्त के पिता के पेट में दर्द रहता है जिनका उपचार कराने के बजाय वे लोग उस पर डायन होने का आरोप लगाते है. महिला कही है कि सभी अभियुक्त हथियार से लैस हो उसके दरवाजे पर आये और गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर उसे पीटने लगे. बचाने के लिए पुत्र कृष्णा राय आया तो सभी उसे भी जख्मी कर दिये . सीजेएम ने दिघवारा थानाध्यक्ष जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश दिया है.