किसी भी हाल में दुकानदारों को उजड़ने नहीं दिया जायेगा : सांसद

मांझी(सारण) : मांझी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे की जमीन पर अस्थाई रूप से रोजी रोजगार के लिए बनाये गये दुकानदारों को उजाड़ने नहीं दिया जायेगा तथा रेल प्रशासन के द्वारा यदि बल पूर्वक दुकानदारो को उजाड़ने का प्रयास किया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे. रेलवे प्रशासन की तुगलकी फरमान नही चलेंगी. यह बातें भाजपा […]

मांझी(सारण) : मांझी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे की जमीन पर अस्थाई रूप से रोजी रोजगार के लिए बनाये गये दुकानदारों को उजाड़ने नहीं दिया जायेगा तथा रेल प्रशासन के द्वारा यदि बल पूर्वक दुकानदारो को उजाड़ने का प्रयास किया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे. रेलवे प्रशासन की तुगलकी फरमान नही चलेंगी. यह बातें भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने मांझी रेलवे स्टेशन परिसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही.

मांझी चट्टी बचाओ संघर्ष समिति द्वारा आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि मांझी में रेल की खाली पड़ी 35 एकड़ भूमि पर खाली पड़ी है.लेकिन अस्थायी रूप से पान,सब्जी बेचने वालों को रेलवे प्रशासन उजाड़ने का फरमान जारी कर दिया. रेल प्रशासन किराया निर्धारित करके अस्थायी रूप से ही प्लॉट आवंटित करे.लोगो की मांग पर उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में रेलवे स्टेशन को स्थानांतरित नहीं होने दिया जायेगा. साथ ही प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ायी जायेगी.

लोगो ने सांसद से सारनाथ एक्सप्रेस की ठहराव की मांग भी की. सभा को पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव, युवा नेता राणा प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह,रंजन शर्मा,बदरे मोनीर खा,रामा शंकर मिश्रा, भिखारी सिंह, उमेश कुमार सिंह,आनंद पांडेय,अब्दुल सलाम आदि लोगो ने संबोधित किया.अध्यक्षता सरपंच मनोज प्रसाद तथा संचालन बबलू शर्मा ने की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >