नवविवाहिता की इलाज के दौरान मौत
छपरा(सारण) : ले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव में जहर खाने के कारण एक नवविवाहिता की मौत बुधवार की सुबह हो गयी. महिला को ससुराल वालों ने जहर देकर हत्या की है या नवविवाहिता ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली है, यह अभी रहस्यमय बना हुआ है. पुलिस […]
छपरा(सारण) : ले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव में जहर खाने के कारण एक नवविवाहिता की मौत बुधवार की सुबह हो गयी. महिला को ससुराल वालों ने जहर देकर हत्या की है या नवविवाहिता ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली है, यह अभी रहस्यमय बना हुआ है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.
महिला की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई. मंगलवार की रात को महिला को अचेतावस्था में उपचार के लिए भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि रिविलगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव के सोनू कुमार की पत्नी धानामति देवी को रात में बेहोशी की हालत में अस्पताल में भरती कराया गया. महिला की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी. इलाज के दौरान पता चला कि महिला की मौत जहर खाने के कारण हुई है. मृतका के भाई राजू मांझी ने दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है और इस मामले में मृतका के पति, सास, ससुर ननद को नामजद किया गया है.
राजू मांझी ने बताया कि वह कोपा थाना क्षेत्र के नवादा मठिया गांव का निवासी है और उसकी बहन चंदा की शादी एक माह पहले हुई थी. दहेज में टीवी तथा आभूषण एवं नकद रुपये के लिए दबाव डाला जा रहा था, जिसे नहीं देने के कारण हत्या की गयी है. राजू मांझी ने बताया कि मंगलवार की रात को उसके मोबाइल फोन पर सोनू ने कॉल करके कहा कि चंदा की तबीयत खराब है और सम्हौता गांव में एक निजी चिकित्सक के यहां भरती कराया गया है, जब वहां पर राजू पहुंचा, तो देखा कि चंदा अचेत है और मुंह से गाज निकल रहा है. इस पर जब राजू ने कहा कि इसको जहर दिया गया है तो, राजू के साथ सोनू ने मारपीट करने लगा. इसके बाद चंदा को अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गयी. इसके बाद से सोनू फरार हो गया है. चंदा के मायके से आये परिजनों को पुलिस ने शव सौंप दिया है.