दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

अपराध. सोने की अंगूठी के नहीं मिलने पर घटना को दिया अंजाम पानापुर : थाना क्षेत्र के रसौली तख्त टोला में सोमवार की दोपहर दहेज लोभी ससुरालवालों ने एक नवविवाहिता की हत्या कर दी एवं शव को घर में ही छोड़ कर फरार हो गये. घटना की सूचना पाकर प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश राय घटनास्थल पर […]

अपराध. सोने की अंगूठी के नहीं मिलने पर घटना को दिया अंजाम

पानापुर : थाना क्षेत्र के रसौली तख्त टोला में सोमवार की दोपहर दहेज लोभी ससुरालवालों ने एक नवविवाहिता की हत्या कर दी एवं शव को घर में ही छोड़ कर फरार हो गये. घटना की सूचना पाकर प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश राय घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये छपरा भेज दिया. मृतका रसौली तख्त टोला निवासी चंदन कुमार की पत्नी 20 वर्षीया पत्नी चंदा देवी बतायी जाती है.
घटना की सूचना मिलते ही मृतका की मां राधिका देवी सहित अन्य परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गये एवं चंदा के शव को देख दहाड़ मारकर रोने लगे. राधिका देवी ने बिलखते हुए बताया कि काश चार दिन पहले अपनी पुत्री को बुलाकर ले जाते तो आज वह जिंदा होती. मालूम हो कि इसुआपुर थाने के सलेमपुर गांव निवासी रामचन्द्र साह की पुत्री चंदा की शादी रसौली तख्त गांव निवासी लक्ष्मण साह के पुत्र चंदन कुमार के साथ इसी वर्ष 16 अप्रैल को हुई थी. शादी के कुछ ही दिन बाद से ही सोने की एक अंगूठी के लिए चंदा को प्रताड़ित किया जाता था. घटना से चार दिन पहले ही उसके साथ मारपीट की गयी थी. जिसके बाद उसका भाई मनीष उसे बुलाने के लिए आया था. उस वक्त गांव वालों ने किसी तरह मामले को शांत कराया था.
हत्यारे पति को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंपा : दहेज में सोने की अंगूठी के लिए पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारे पति चन्दन कुमार को मृतका के परिजनों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. हत्या के बाद वह गांव में ही चंवर में छिपा था. लोगो ने हत्यारे पति की जम कर पिटाई भी की. प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश राय ने बताया कि मुख्य अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >