सुविधाएं नहीं, दर्द झेल रहे मरीज

मरीजों को निजी अल्ट्रासाउंड एक्स-रे सेंटर का लेना पड़ रहा है सहारा छपरा (सारण) : सदर अस्पताल के रेडियोलाॅजिस्ट चिकित्सक 12 दिनों के लिए अवकाश पर चले गये हैं. इस वजह से पांच दिनों से सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे की सुविधा मरीजों को नहीं मिल रही है और एक सप्ताह और अल्ट्रासाउंड व […]

मरीजों को निजी अल्ट्रासाउंड एक्स-रे सेंटर का लेना पड़ रहा है सहारा
छपरा (सारण) : सदर अस्पताल के रेडियोलाॅजिस्ट चिकित्सक 12 दिनों के लिए अवकाश पर चले गये हैं. इस वजह से पांच दिनों से सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे की सुविधा मरीजों को नहीं मिल रही है और एक सप्ताह और अल्ट्रासाउंड व एक्स रे का कार्य सदर अस्पताल में नहीं हो सकेगा.
इस वजह से मरीजों की परेशानी बढ़ गयी है और उन्हें जांच के लिए निजी सेंटर का सहारा लेना पड़ रहा है. सबसे अधिक परेशानी आपातकालीन कक्ष में भरती होने वाले मरीजों को हो रही है. उन्हें अल्ट्रासाउंड व एक्स रे कराने के लिए सदर अस्पताल से बाहर ले जाना पड़ रहा है. दुर्घटना में घायल मरीजों तथा गंभीर रूप से बीमार मरीजों को आपातकालीन स्थिति में रात के समय एक्सरे व अल्ट्रा साउंड कराने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है.
निजी सेंटर मरीजों से मनमाने फीस की वसूली कर रहे हैं. खासकर रात के समय अल्ट्रासाउंड व एक्स रे सेंटर के संचालकों की मनमानी कुछ ज्यादा ही बढ जाती है. सदर अस्पताल में रेडियोलाॅजिस्ट के दो पद स्वीकृत हैं, जिसमें से एक पद वर्षों से रिक्त है. एक मात्र रेडियोलाॅजिस्ट के रूप में डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह पदस्थापित हैं. इस वजह से उन्हें अवकाश नहीं मिलता है और जबवे अवकाश पर चले जाते हैं, तो अल्ट्रासाउंड व एक्स रे का कार्य ठप हो जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >