जिले में सोनपुर और सदर प्रखंड में खुलेंगे दो सरकारी आइटीआइ

कवायद . भवन निर्माण के लिए भूमि के चयन की मिली स्वीकृति छपरा (सदर) : चालू शैक्षणिक क्षेत्र में छपरा तथा सोनपुर में दो अलग-अलग राजकीय आइटीआइ में पढ़ाई शुरू हो जायेगी. सरकार के निर्देश के आलोक में एक ओर जहां तत्काल किराये के मकान पर ही पढ़ाई शुरू होगी. वहीं तीन से पांच एकड़ […]

कवायद . भवन निर्माण के लिए भूमि के चयन की मिली स्वीकृति

छपरा (सदर) : चालू शैक्षणिक क्षेत्र में छपरा तथा सोनपुर में दो अलग-अलग राजकीय आइटीआइ में पढ़ाई शुरू हो जायेगी. सरकार के निर्देश के आलोक में एक ओर जहां तत्काल किराये के मकान पर ही पढ़ाई शुरू होगी. वहीं तीन से पांच एकड़ जमीन के उपलब्धता के संबंध में भी जिला प्रशासन ने स्वीकृति दे दी है. जिससे अब जिले में एक पुरुष तथा एक महिला सरकारी आइटीआइ के अलावा दो अन्य सरकारी आइटीआइ का संचालन शुरू हो जायेगा.
छह विभिन्न ट्रेडों में होगी आइटीआइ की पढ़ाई : विभागीय अधिकृत सूत्रों के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2017-18 तथा 18-19 के लिए द्विवार्षिक आइटीआइ में नामांकन जून के बाद शुरू होगा. जिसमें फिटर, इलेक्ट्रिशियन, डीजल मैकेनिक, वेल्डर, आइसीटीएसएम तथा इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ब्रांच की पढ़ाई होगी. इसके लिए जून माह में ही सरकार प्राचार्य एवं तकनीकी प्रशिक्षकों की नियुक्ति करने वाली है. इन सभी ट्रेडों में 21-21 छात्रों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था होगी. इसके लिए सोनपुर तथा छपरा में किराये का मकान देखा जा रहा है.
वर्तमान में मढ़ौरा स्थित आइटीआइ के प्राचार्य विजय कुमार सिंह के प्रभार में ही छपरा स्थित महिला आइटीआइ जो सदर प्रखंड परिसर स्थित अनुपयुक्त भवन में चल रहा है. जहां चार ट्रेडों की पढ़ाई होती है. उन्होंने माना कि इन दोनों आइटीआइ में विभिन्न छह ट्रेडों में चालू सत्र में नामांकन शुरू हो जायेगा. सदर प्रखंड के फकुली गांव में तथा सोनपुर के गोविंदचक में भूमि चयन की स्वीकृति मिली है. ऐसी स्थिति में जमीन मिलने के बाद इन दोनों स्थानों पर आइटीआइ के लिए भवन बनने का काम भी चालू वर्ष में शुरू होने की प्रशासनिक बात कही जा रही है. उधर महिला आइटीआइ जो सदर प्रखंड के एक अनुपयुक्त सरकारी मकान में चलता है,
उसके लिए भी जिला प्रशासन ने छपरा सदर प्रखंड के रतनपुरा में भूमि का चयन कर लिया है. हालांकि जिले के एक मंत्री छपरा सदर के फकुली गांव में जिला प्रशासन के द्वारा जमीन चयन की स्वीकृति दिये जाने के बाद भी येन-केन एडीएम अरुण कुमार सिंह के अनुसार सदर प्रखंड के फकुली तथा सोनपुर प्रखंड के गोविंदचक में प्रारंभिक तौर पर सरकार के निर्देश के आलोक में आइटीआइ के भवन बनाने हेतु सरकारी जमीन का चयन कर लिया गया है.
सत्र 2017-19 में ही सभी ट्रेडों में नामांकन कर प्रारंभ में किराये के भवन में शुरू होगा प्रशिक्षण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >