आरपीएफ ने चेन पुलिंग रोकने के लिए चलाया अभियान

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेल खंड पर ट्रेनों में हो रही चेन पुलिंग की घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ ने मंगलवार को इनई गांव तथा रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड सात में जनसंपर्क अभियान चलाया तथा ग्रामीणों के साथ बैठक की, जिसमें चेन पुलिंग के कारण रेलवे को होने वाली आर्थिक […]

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेल खंड पर ट्रेनों में हो रही चेन पुलिंग की घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ ने मंगलवार को इनई गांव तथा रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड सात में जनसंपर्क अभियान चलाया तथा ग्रामीणों के साथ बैठक की, जिसमें चेन पुलिंग के कारण रेलवे को होने वाली आर्थिक क्षति के बारे में जानकारी दी गयी.

सहायक उप निरीक्षक रामवृक्ष ने कहा कि रेलवे की संपत्ति आम जनता की संपत्ति है, जिसकी रक्षा करना सभी का दायित्व है. उन्होंने कहा कि चेन पुलिंग के कारण ट्रेनों को रोकने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और जान-माल की क्षति हो सकती है. उन्होंने कहा कि समय पालन सुनिश्चित करने तथा संरक्षा नियमों के पालन करने में चेन पुलिंग सबसे बड़ी बाधा है.

उन्होंने कहा कि जिन गांवों में बार-बार चेन पुलिंग की घटनाएं होंगी, वहां के लोगों पर सामूहिक जुर्माना लगाया जायेगा और चरित्र प्रमाणपत्र निर्गत करने पर रोक लगा दी जायेगी. बैठक में रेलवे सुरक्षा बल के सहायक उप निरीक्षक एडविन सुरीन, अमरदेव प्रसाद, इंदल सिंह के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >