रिश्ता तय करने के बाद मांगा चार लाख, प्राथमिकी

डोरीगंज (छपरा) : लड़की पक्ष से रिश्ते की बात पक्की कर दहेज में लड़की के पिता से चार लाख रुपये व एक बुलेट की अतिरिक्त मांग कर वर पक्ष के द्वारा रिश्ते से इनकार कर दिये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में डोरीगंज थाना क्षेत्र के रसलपुरा गांव निवासी एवं […]

डोरीगंज (छपरा) : लड़की पक्ष से रिश्ते की बात पक्की कर दहेज में लड़की के पिता से चार लाख रुपये व एक बुलेट की अतिरिक्त मांग कर वर पक्ष के द्वारा रिश्ते से इनकार कर दिये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में डोरीगंज थाना क्षेत्र के रसलपुरा गांव निवासी एवं जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह के द्वारा लिखित आवेदन देकर स्थानीय थाने में वर पक्ष के लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री की शादी रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेंगर टोला निवासी शंभुनाथ सिंह के पुत्र शुभम कुमार सिंह के साथ तय हुई थी. तय होने से पहले लड़के वालों के कहने पर सात फरवरी को छपरा के रामदूत होटल में लड़के के पूरे परिवार के समक्ष रिंग सिरेमनी करायी गयी,

जिसमें पीड़ित के द्वारा एक लाख रुपये खर्च किये गये. जिसके बाद लड़के की बहन के कहने पर पीड़ित ने व्यवस्था कर साढे तीन लाख रुपये लड़के की मां को दिये. किन्तु अचानक 26 अप्रैल को लड़के के बड़े भाई अभिषेक कुमार, बहन एवं बहनोई मनोज सिंह ने अचानक पीड़ित से कहा कि लड़का सरकारी नौकरी करता है लोग आठ लाख दे रहे है. अगर आपको शादी करनी है तो साढे चार लाख रुपये और एक बुलेट गाड़ी और देने होंगे नहीं तो शादी नहीं होगी. पीड़ित ने बहुत विनती की लेकिन वे लोग नहीं माने और शादी से इनकार कर दिया. पंचायती भी करायी लेकिन वे लोग नहीं माने व पीड़ित द्वारा दिये गये 3.50 लाख रुपये भी देने से इनकार कर दिया.

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >