बादल छाये रहने से मिली राहत

छपरा (सारण) : सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे. दिन भर बादल उमड़ते- घूमड़ते रहे. मानो अब बरसे , तब बरसे लेकिन बिन बरसे ही बादल लौट गये. सुबह से ही बादल छाए रहा और शाम पांच बजे तक तेज पूर्वा हवा के साथ उमड़ते घूमड़ते रहे. इस दौरान दिन भर तापमान नरम […]

छपरा (सारण) : सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे. दिन भर बादल उमड़ते- घूमड़ते रहे. मानो अब बरसे , तब बरसे लेकिन बिन बरसे ही बादल लौट गये. सुबह से ही बादल छाए रहा और शाम पांच बजे तक तेज पूर्वा हवा के साथ उमड़ते घूमड़ते रहे. इस दौरान दिन भर तापमान नरम रहा. तापमान में गिरावट भी आयी जिससे लोगों ने धूप व गरमी से राहत की सांस ली. सुबह में जब बादल छा गये तो लोगों को बारिश होने का अंदेशा हो गया. दिन के करीब 11 बजे तो पूरी तरह अंधेरा छा गया

और लगा कि अब बारिश होने ही वाली है लेकिन बारिश नहीं हुई. यह सिलसिला दिन भर चलते रहा. इस दौरान भले ही बारिश नहीं हुई लेकिन मौसम में ठंडक होने से लोगों को काफी राहत मिली. शाम को धूप निकलने के बाद बारिश होने की संभावना क्षीण हो गयी. बताते चलें कि चार दिनों से भीषण गरमी और तेज धूप होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. भीषण गरमी और तेज धूप से परेशान लोगों को बादल छाएं रहने से गरमी व धूप से राहत मिली. दोपहर के समय भी शहर की सड़कों पर काफी चहल -पहल का माहौल रहा. बाजार में भी अच्छी खासी भीड़ जुटी रही. आमतौर पर गरमी व धूप के दोपहर के सड़कों पर वीरानगी छा जा रही है और बाजार में सन्नाटा पसर जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >