महिला के साथ पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म

थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ शौच जाने के क्रम में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है.

दलसिंहसराय . थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ शौच जाने के क्रम में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर पीड़ित महिला ने थाना में आवेदन दिया है. इसमें बताया गया है कि वह अपने घर से शौच के लिए पास के ही बासबाड़ी में गई थी. जहां पहले से गलत नियत से बैठे पाड़ गांव के ही एक व्यक्ति ने पिस्तौल दिखा कर उसके साथ बलात्कार किया. शोर मचाने पर उसके कपड़े भी फाड़ दिये. धमकी दी कि अगर शोर शराबा हुआ तो जान से मार देंगे. इसके बाद वह फरार हो गया. घटना के बाद वह घर पर आकर सारी घटना कि जानकारी दी. इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में 221/24 प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटनास्थल का फोरेंसिक जांच हो चुकी है. पुलिस आगे कि कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >