Samastipur News:समस्तीपुर : शहर के मगरदहीघाट पुल से एक महिला ने शुक्रवार को बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी. जिसके बाद आसपास अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. आसपास लोगों की भीड़ एकत्रित थी. इस दौरान सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. स्थानीय गोताखोर की मदद से महिला की तलाश जारी है. घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियाें के अनुसार शुक्रवार सुबह मगरदही घाट पुल के समीप ई-रिक्शा पर बैठी एक महिला अचानक बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दिया. जिसके बाद आसपास अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. महिला की उम्र 20 से 25 वर्ष बतायी गयी है. सूचना पर नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. स्थानीय गोताखोर की मदद से नदी में महिला की तलाश की गयी. लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं मिला. समाचार प्रेषण तक महिला की शिनाख्त नहीं हुई थी. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि महिला के पहचान जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
