Samastipur News:समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में बाइक एजेंसी के समीप समस्तीपुर-मुसरीघरारी मार्ग में शुक्रवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक कंटेनर में ठोकर मार दिया. इस क्रम में कंटेनर सहित सड़क किनारे दो दुकान और एक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने धटनास्थल का निरीक्षण किया. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार अहले सुबह तीन बजे समस्तीपुर से मुसरीधरारी की ओर जा रहे बालू लदा एक ट्रक रास्ते में मोहनपुर में बाइक एजेंसी के समीप अनियंत्रित होकर एक कंटेनर में ठोकर मार दिया. इस दुर्घटना में कंटेनर सहित सड़क किनारे एक पान दुकान और जेनरल स्टोर दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गया. दुकान का पिलर, दिवाल और शटर टूट गया है. वहीं एक निजी क्लिनिक के जेनरेटर और कंटेनर में लोड दो बाइक भी क्षतिग्रस्त है. वहीं दूसरी ओर ओवरब्रिज पुल पर दरभंगा की ओर जा रहे एक कंटेनर ने टेंपो में ठोकर मार दिया. हलांकि, टेंपो सवार लोग बाल-बाल बच गये. दुर्घटना के कारण घंटों टैफिक जाम की स्थिति बनी रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
