Samastipur News:गंगाराही से देसी कट्टा व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के गंगाराही गांव से पुलिस ने एक देसी कट्टा व एक गोली के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी बाद दोनों से पूछताछ की जा रही है

Samastipur News: शिवाजीनगर : थाना क्षेत्र के गंगाराही गांव से पुलिस ने एक देसी कट्टा व एक गोली के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी बाद दोनों से पूछताछ की जा रही है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया क्षेत्र में गश्ती की जा रही थी. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि कुछ असामाजिक तत्व हथियार के साथ गंगाराही गांव के पास जमे हैं. सूचना के सत्यापन को लेकर जब रजौर-रामभद्रपुर पंचायत गंगाराही गांव के तीन बटिया के पास पहुंचे तो सभी पुलिस गाड़ी को देख भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर दो लड़कों को पकड़ा. तलाशी दौरान इनके पास से एक देसी कट्टा और एक गोली बरामद हुआ. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में दोनों लड़कों ने अपनी पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के काजी डुमरा गांव निवासी 19 वर्षीय राजा कुमार और मो. लाल बाबू बताया. एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामदगी के बाद दोनों युवकों के विरुद्ध आर्म्स रखने व उपयोग करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ कर दोनों युवकों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है. मौके पर एएसआई राजेश कुमार, पीटीसी शैलेश कुमार, राम कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, दानी पासवान, दिनेश मंडल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >