Samastipur News:सोनपुर रेल मंडल का कुल माल राजस्व 395 करोड़ पार

सोनपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में माल यातायात एवं राजस्व अर्जन के क्षेत्र में उपलब्धि दर्ज करते हुए उर्वरक लोडिंग से पहली बार 100 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व अर्जित किया है.

Samastipur News:समस्तीपुर : सोनपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में माल यातायात एवं राजस्व अर्जन के क्षेत्र में उपलब्धि दर्ज करते हुए उर्वरक लोडिंग से पहली बार 100 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व अर्जित किया है. 31 दिसंबर 2025 तक सोनपुर मंडल का कुल माल राजस्व लगभग 395.05 करोड़ तक पहुंच गया है. कुल रेक्स में 505 करीब 21% वृद्धि, लोडिंग भार 0.944 मिलियन टन करीब 35% वृद्धि हुई है. इससे106.19 करोड़ का राजस्व आया है. असमें 42% वृद्धि हुई है. मक्का से 61.56 करोड़ रुपए का आय हुआ है. जिससे पिछले वर्ष की तुलना में 16% की वृद्धि हुई है. फ्लाई ऐश से 5.91 करोड़ रुपए का आय हुआ है. जिससे पिछले वर्ष की तुलना में 1.5% की वृद्धि हुई है. कुल माल राजस्व 396.90 करोड़ रुपए की प्राप्ति हुई.गैर-किराया राजस्व में 5,03,84,339 रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई है. पिछले कैलेंडर वर्ष की तुलना में 76% की वृद्धि हुई है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2.04 करोड़ की प्राप्ति हुई थी. कैटरिंग आय अप्रैल-दिसंबर 2025 तक 3,06,18,107 रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई है. इसमें पिछले कैलेंडर वर्ष की तुलना में 20.86% की वृद्धि हुई है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2.53 करोड़ था. साधारण कैटरिंग यूनिट के 82 स्टॉल, विशिष्ट कैटरिंग यूनिट के 5 स्टॉल, वॉटर वेंडिंग मशीन के 48 स्टॉल, एमपीएस के 41 स्टॉल, एसएमयू के 9 स्टॉल एवं मिल्क स्टॉल 22 उपलब्ध कराये गये. वहीं सोनपुर मंडल में पूर्व मध्य रेल का प्रथम मंडल है जो 100% अल्फा न्यूमेरिकल आइडेंटिफिकेशन कार्ड वेंडरों को जारी किया है. 2025-2026 में लागू किये गये नियमित चेकिंग उपायों के परिणामस्वरूप कुल 41,32,73,327 की राजस्व की प्राप्ति हुई और 6,14,920 मामले दर्ज किये गये. टिकट चेकिंग में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 21% की वृद्धि हुई है जबकि कैलेंडर वर्ष 2024- 25 में 33.95 करोड़ था.

डिजिटल व सामाजिक पहल

वर्ष 2025 में 1132 दिव्यांगजन कार्ड ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से जारी किये गये. जिससे पहचान, रियायत एवं आरक्षण सुविधा सरल हुई. मंडल के मुख्य 10 स्टेशनों से टिकट वेंडिंग मशीन द्वारा जारी किये गये टिकट के माध्यम से 25,62,193 यात्रियों द्वारा यात्रा की गई. इससे रेलवे को 16,30,51,515 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ. रैक टर्न अराउंड समय में 20% की कमी, माल वहन क्षमता में 15% की वृद्धि दर्ज हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >